IPL 2020: रिकी पॉन्टिंग को है युवा खिलाड़ियों पर बहुत भरोसा - Latest Top Breaking News in Hindi. Latest Headlines

Latest Top Breaking News in Hindi. Latest Headlines

Latest Top Breaking News in Hindi. Latest Headlines - Latest Top Hindi Breaking news and headlines brings you best news and videos in Hindi from India and through out the world. You can check the latest technology news and videos along with entertainment. You can access photos and videos on your device.

Breaking

Monday, September 14, 2020

IPL 2020: रिकी पॉन्टिंग को है युवा खिलाड़ियों पर बहुत भरोसा

नई दिल्लीबीते कुछ वर्षों में (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) ने युवा खिलाड़ियों में बहुत निवेश किया है। बीते साल जब युवा खिलाड़ियों में निवेश ने फायदा पहुंचाना शुरू किया और टीम बीते साल तीसरे स्थान तक पहुंची, टीम प्रबंधन ने दो सीनियर खिलाड़ियों- रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), को टीम में लाने का फैसला किया। अश्विन (Ashwin) के आने से जहां टीम की स्पिन गेंदबाजी आक्रमण को धार मिलेगी। वह अमित मिश्रा (Amit Mishra) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के साथ मिलकर यूएई की धीमी और स्पिनर्स के लिए मददगार पिचों पर दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे। वहीं अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के आने के बाद टीम मीटिंग में कुछ असहज परिस्थितियां हो सकती हैं। ऑस्ट्रेलियाई कोच रिकी पॉन्टिंग () नतीजों को लेकर बहुत गंभीर हैं और उन्हें ऐसे खिलाड़ी ज्यादा पसंद आते हैं जो प्रभाव छोड़ सकते हैं। आईपीएल में ऋषभ पंत (Rishabh Pant), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) ने शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें बढ़ावा देना पॉन्टिंग के अजेंडे में सबसे ऊपर होगा। इसे भी पढ़ें- इस बार परिस्थिति थोड़ी ट्रिकी है। रहाणे की कोशिश टीम इंडिया के लिए सीमित ओवरों में एक बार फिर जगह बनाने की है और वहीं पंत, दो बीते दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे प्रभावी बल्लेबाज रहे हैं, हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर उस रफ्तार पर नहीं चला है। ऐसे में पंत जानते हैं कि आईपीएल (IPL 2020) में एक दमदार सीजन एक बार फिर भारतीय टीम में उनका दावा मजबूत कर सकता है। अगर रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स () के टॉप ऑर्डर में जगह मिलती है तो इसका अर्थ होगा कि पंत (Pant) को अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कम ओवर्स मिलेंगे। इसे भी पढ़ें- वहीं रहाणे के लिए टॉप ऑर्डर, जो उनका फेवरिट स्पॉट है, में जगह बना पाना इतना आसान नहीं होगा। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का पृथ्वी साव के साथ पारी की शुरुआत करना लगभग तय है। अय्यर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। नंबर चार पर पंत ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmayer) स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। पॉन्टिंग ने बीते सीजन में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर काफी भरोसा किया था इस बार हेटमायर वह भूमिका निभा सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
तारीख बनाम समय मैदान
1 20 सितंबर 2020 किंग्स इलेवन पंजाब शाम 7:30 बजे दुबई
2 25 सितंबर 2020 चेन्नै सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे दुबई
3 29 सितंबर 2020 सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे अबू धाबी
4 3 अक्टूबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे शारजाह
5 5 अक्टूबर 2020 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे दुबई
6 9 अक्टूबर 2020 राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे शारजाह
7 11 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे अबू धाबी
8 14 अक्टूबर 2020 राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे दुबई
9 17 अक्टूबर 2020 चेन्नै सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे शारजाह
10 20 अक्टूबर 2020 किंग्स इलेवन पंजाब शाम 7:30 बजे दुबई
11 24 अक्टूबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स दोपहर 3:30 बजे अबू धाबी
12 27 अक्टूबर 2020 सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे दुबई
13 31 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस दोपहर 3:30 बजे दुबई
14 2 नवंबर 2020 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे अबू धाबी


from IPL 2020: आईपीएल 2020, IPL 13, Indian Premier League 2020 News, Schedule, Teams, Player, Venue | Navbharat Times https://ift.tt/3bXhGXL

No comments:

Post a Comment

Pages